फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
देवबंद (देवबंद)। मंझौल जबरदस्तपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव में चल रहे अवैध शराब के धंधे को बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंझौल जबरदस्तपुर गांव के ग्रामीण सुशील जायसवाल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम रामविलास यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि गांव में कच्ची शराब निकालने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। जिससे युवा पीढ़ी, बुजुर्गों और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने गांव की दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर कच्ची शराब के धंधे में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे इनकी शिकायत पुलिस से करते हैं तो यह लोग बाद में पैसे देकर छूट जाते हैं और फिर से अपना धंधा संचालित कर लेते हैं। जिससे गांव का माहौल तो खराब हो ही रहा है साथ ही कच्ची शराब पीने से किसी की मौत भी हो सकती है। उन्होंने एसडीएम से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर इस धंधे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में रीटा, नीलम, पूनम, माया, सुमन, पूजा, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, खेमकरण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed