फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लागू करने की मांग

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लागू करने की मांग

Wed, 11 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लागू करने की मांग
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के निर्णय का यहां तहसील प्रांगण में आयोजित सर्व समाज की बैठक में मुक्त कंठ से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को साहसी, जनहितकारी व स्वागत योग्य बताया। बैठक में दो अप्रैल को इस एक्ट में बदलाव को लेकर दलित व भीम आर्मी द्वारा की गई हिंसा, आगजनी की घटना की घोर निंदा की गई।
विज्ञापन

दस अप्रैल के भारत बंद के आह्वान पर यहां तहसील प्रांगण में सर्व समाज की बैठक का शांति पूर्वक आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट में जो बदलाव किया है वह जनहितकारी है। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को न्यायालय के इस एतिहासिक निर्णय को लेकर दलित समाज व भीम आर्मी द्वारा जिस प्रकार से मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर आगजनी व तोड़फोड़ कर हिंसा का तांडव किया गया वह किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। घोर निंदनीय है। वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस एतिहासिक निर्णय को क्रियान्वित करने में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बाद में सर्व समाज के लोगों एवं तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर बालेश्वर सिंह, अजय कौशिक, धीर सिंह, जगपाल सिंह, सतीश पुंडीर, विनोद कुमार, सुरेन्द राणा, जवाहर सिंह पुंडीर, योगेन्द्र सिंह, संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed