{"_id":"5ab54d694f1c1ba8768b7119","slug":"61521831273-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को बताया, जनता की मित्र है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को बताया, जनता की मित्र है पुलिस
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गागलहेड़ी पुलिस द्वारा शुक्रवार को पीजी पायस इंटर कॉलेज व मोंटफोर्ट स्कूल की छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। पुलिस आम जन की मित्र है। ऐसे में फरियादियों को थाने आते समय डरने की जरूरत नहीं है।
गागलहेडी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार एक फरियादी अपना शिकायती पत्र, आनलाइन अथवा ट्विटर के माध्यम से भी दर्ज करा सकता है। इस पर पुलिस तुरंत जांच कर कार्यवाही करती है। इस कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाता है। बताया कि प्रत्येक गांव के अपराधियों का लेखा जोखा अलग-अलग रजिस्टर में रखा जाता है। छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष व कार्यालय का भी अवलोकन कराया गया। उन्हें बताया गया कि पुलिस भी अब आधुनिकीकरण की राह पर है। हवालात का निरीक्षण कराते हुए बताया कि पुलिस आरोपी को केवल 24 घंटे ही हवालात में रख सकती हैं उसके बाद सक्षम न्यायालय में पेश करना होता है।
छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में विस्तार से समझाया। थानाध्यक्ष ने सभी छात्राओं को सीट बेल्ट बांधने व हेलमेट लगाने के लिए स्वयं व अपने अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए एक शपथ दिलवाई। पंकज गर्ग, अरविंद गुप्ता, मनीष शर्मा, शिवांश यादव, नीटू सैनी, नीतू वालिया, मोहिनी चौहान, अदिति शर्मा, सारिका, सुनीता, महक, श्रुति, श्वेता मेहरा, रिंकी, अंजलि, प्रिया, आरती, नेहा, रितू आदि उपस्थित रहे।