{"_id":"5ab2a6de4f1c1ba2238b6785","slug":"61521657566-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को आया गुस्सा, कानूनगो को दी सस्पेंड करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को आया गुस्सा, कानूनगो को दी सस्पेंड करने की चेतावनी
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। वार्षिक निरीक्षण के लिए बुधवार को देवबंद तहसील पहुंचे डीएम पीके पांडेय पत्रावलियां क्रमवार न मिलने पर रजिस्ट्रार कानूनगो को काफी खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कानूनगो को सस्पेंड करने तक की चेतावनी दे डाली। हालांकि बाद में माफी मांगने पर कार्य को दुरुस्त करने के लिए कानूनगो को 15 दिन का समय दिया गया।
बुधवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय निरीक्षण के लिए सबसे पहले तहसील कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी कार्यालयों में बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। डीएम जब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे तो पत्रावलियां क्रमवार न देख उनका गुस्सा भड़क गया। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो समय सिंह को पहले तो जमकर खरी खोटी सुनाई उसके बाद उन्हें सस्पेंड करने की चेतावनी दी। डीएम के गुस्से को देख समय सिंह ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। जिस पर डीएम ने कार्यों को दुरुस्त करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया। साथ ही कम वसूली पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान दूसरे अधिकारियों की भी सांसें फूली हुई थीं। इसके उपरांत डीएम कोतवाली पहुंचे जहां मालखाना का निरीक्षण कर फाइलें चेक की। इसके बाद डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, महिला अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। यहां पर डीएम के आगमन के मद्देनजर सफाई व्यवस्था मुकम्मल रही। चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने डीएम के समक्ष अस्पताल में चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ की कमी की समस्या रखी। इसके बाद डीएम नगरपालिका पहुंचे । अंत में डीएम खंड विकास कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित विभागों के अभिलेख चेक किए। ब्लाक परिसर में स्थित शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार किए जाने पर डीएम ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। साथ ही पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां पर मौजूद दवाईयों का रिकार्ड भी चैक किया। ब्लाक में सब कुछ ठीक मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर एसडीएम रामविलास यादव, तहसीलदार परमानंद झा, सीओ सिद्धार्थ सिंह, कोतवाल पंकज कुमार त्यागी, बीडीओ अंबरीश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे