{"_id":"5ab005cd4f1c1bc0758b66a2","slug":"61521485261-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट पथाई रेट 650 रुपये प्रति हजार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट पथाई रेट 650 रुपये प्रति हजार करने की मांग
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट पथाई रेट 650 रुपये प्रति हजार करने की मांग
सहारनपुर। ईंट पथाई रेट 650 रुपये प्रति हजार करने सहित अन्य मांगों को लेकर जिला भट्ठा ईंट वर्कर्स यूनियन ने उप श्रमायुक्त मधुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भट्ठों पर कार्यरत जलईया, मुंशी, चौकीदार और बेलदार आदि को कम से कम 15 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएं।
सोमवार को सौंपे ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि महंगाई को देखते हुए भराई एवं निकासी करने वाले श्रमिकों के पारिश्रमिक में 75 रुपये प्रति हजार की बढ़ोत्तरी की जाए। उन्होंने भट्ठों पर रहने वाले श्रमिकों को मकान, लकड़ी, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ज्ञापन में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान जिला सचिव जनेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष धीरजपाल शर्मा, करेशन, बबला, हरिराम, शरीफ आदि मौजूद रहे।