फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रभात फेरी से हुआ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

प्रभात फेरी से हुआ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रभात फेरी से हुआ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ
प्रभात फेरी से हुआ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

गंगोह। श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ नगर में निकाली गई प्रभात फेरी के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा नगर और देहात के अन्य मंदिरों में भी नवरात्रों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों को फूलमालाओं और प्रकाश झालरों से बेहद मनोहारी रूप से सजाया गया है।
श्री महाबीर संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बाबा हरिदास मंदिर मार्ग स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम गुफा वाले मंदिर से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व मूख्य पूजन विकास मित्तल, सरयू मित्तल, डा. मनोज जैन, डा. निर्मल जैन एवं विजयपाल माहेश्वरी ने कराया। श्याम सिंह पंवार ने वस्त्र एवं श्रृंगार सेवा की। झंडा पूजन एवं चौधरी नक्षत्रपाल सिंह द्वारा किया गया। सुनील गर्ग, शंकर पाहवा, सुशील पाहूजा, विनोद शर्मा, मुरारी बजाज, सचिन नागपाल, दीपांशु चुग आदि ने आरती कराई। इसके उपरांत आरंभ हुई प्रभात फेरी में सबसे आगे धर्म ध्वजा, उसके पीछे धार्मिक धुन बजाता बैंड बाजा चल रहा था। इनके पीछे दिव्य ज्योति की सवारी और फूलमालाओं से सजे रथ पर माता स्वरूप कन्या विराजमान थी। रथ पर माता के स्वरूप में विराजमान कन्या हितैषी कथूरिया की छवि बेहद आकर्षक, मनोहारी और कल्याणकारी लग रही थी।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में प्रवीण मित्तल, मुरारी बजाज, गौरव अरोड़ा, राजीव पाहवा, नीरज, संजय, कमल चुग, नीरज पाहुजा, जितेंद्र नामदेव, रुचि मित्तल, सिमरन, मोनिका, बिंदू सहित बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते-गाते चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों और गली-मोहल्लों से होते हुए प्रभात फेरी वापस मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। नगर भर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सचिव शंकर पाहवा ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों में प्रतिदिन 251 दीपों से माता की महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा श्री साईं युवा कमेटी के तत्वावधान में भी प्रभात फेरी निकालकर माता की भव्य ज्योति को नगर भ्रमण कराया गया। हिंदू सभा सराय प्रांगण से आरंभ होकर प्रभातफेरी मेटाडोर स्टैंड, सहारनपुर बस स्टैंड, लखनौती मार्ग को होते हुए वापिस आरंभ स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। संजीव शर्मा, सोनू, मोहित, विशाल, प्रवेश, अंकुर उपाध्याय, राकेश शर्मा, उर्मिला, रमेशो, फूलमती, सचिता आदि रहे। नवरात्रों पर श्री रामबाग परिसर स्थित मां भगवती मंदिर, मोहल्ला ईशरा स्थित श्री शिव दुर्गा भुवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर, रामतीर्थ कालोनी स्थित नौ दुर्गा मंदिर, पेंठ बाजार स्थित माता शाकंभरी मंदिर, श्रीबालाजी धाम सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed