{"_id":"5a7f37944f1c1b387b8b5c14","slug":"61518286740-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल छात्रावासों में दाखिले को 15 से होंगे चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल छात्रावासों में दाखिले को 15 से होंगे चयन ट्रायल
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल छात्रावासों में दाखिले को 15 से होंगे चयन ट्रायल
सहारनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ द्वारा संचालित खेल छात्रावासों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिम्नास्टिक और तैराकी के लिए खिलाड़ी की आयु 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि अन्य 14 खेलों के ट्रायल में 15 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। चयन ट्रायल 15 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जो सात मार्च तक चलेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय खेल छात्रावासों में दाखिले के लिए जिम्नास्टिक, तैराकी, हॉकी, कुश्ती, वालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूूडो और हैंडबाल के चयन ट्रायल कराए जाने हैं। जिला स्तर पर 15, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 फरवरी को अलग-अलग खेलों के चयन ट्रायल होंगे। मंडल स्तर पर 23 से 27 फरवरी तक अलग-अलग खेलों के ट्रायल होंगे, जबकि राज्य स्तर पर पांच से आठ मार्च तक ट्रायल होने हैं। बताया कि अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी क्षेत्रीय कार्यालय डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपर्क कर लें।
--------------------------------
मंडलीय खिलाड़ियों के लिए जूडो का ट्रायल आज
सहारनपुर, 10 फरवरी। प्रदेशीय सब जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता 16 से 18 फरवरी तक कानपुर में होगी। इसके लिए सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह दस बजे से तथा मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2006 के मध्य होना चाहिए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर पहुंचने को कहा है।