फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रंगोली में फरहीन व मेहंदी प्रतियोगिता में नाजिस प्रथम

रंगोली में फरहीन व मेहंदी प्रतियोगिता में नाजिस प्रथम

Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
रंगोली में फरहीन व मेहंदी प्रतियोगिता में नाजिस प्रथम
रंगोली में फरहीन व मेहंदी प्रतियोगिता में नाजिस प्रथम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम के अलावा रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

प्राध्यापक डा. मो. आरिफ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने सिर्फ उपदेश ही नहीं दिए बल्कि उनको अपने व्यक्तित्व में समाहित कर प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। डा. कादरी ने भी स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय पढ़कर सुनाया। रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा फरहीन प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल द्वितीय तथा इसी कक्षा की छात्रा रश्मि तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नाजिस प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की जैनब द्वितीय व बीकॉम प्रथम की छात्रा फरहीन तृतीय स्थान पर रही। छात्रा नाजिस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य डा. राजीव पांडेय ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवा महोत्सव में संयोजिका डा. कुसुमलता, डा. टीना, समता तोमर, डा. गौरव बालियान, राकेश कुमार, राहुल मिश्रा, विकास चंद शर्मा, लोकेश शर्मा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed