{"_id":"5a47d9be4f1c1b96368b79af","slug":"61514658238-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। सीडीकेआर मॉडर्न इंटर कालेज में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने शिविर के दौरान सिखाये गये साहसिक कारनामों का प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर अशोक कुमार मित्तल एवं प्रधानाचार्य ओमपाल सैनी ने संयुक्त रुप से स्काउट गाइड ध्वजारोहण कर किया। मेजर अशोक मित्तल ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का गठन निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने, दीन दुखियों एवं जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से ही किया गया है। बच्चों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा और संकट ग्रस्त लोगों की सहायता करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शिविर में सीखी गई बातें जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान टैंट व रस्से से पुल बनाना, गांठें बांधना, बिना बर्तन भोजन बनाना सिखाया गया। सर्वश्रेष्ठ टेंट बनाने पर अनामिका, साक्षी, शालिनी एवं रीतू, शारीरिक गतिविधियों में महक, शाबिर, अनामिका और हसीन को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ओमपाल सैनी ने बच्चों को समाज सेवा की शपथ दिलाई। मनीत कुमार, ममतेश रानी एवं आशीष नामदेव का सक्रिय सहयोग रहा।