{"_id":"5a3d544a4f1c1b86698c3439","slug":"61513968714-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू (अं) ने की कमेलों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू (अं) ने की कमेलों पर कार्रवाई की मांग
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू अंबावत की बैठक में प्रशासन पर सरकार की नीतियों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए अनियमितता मिलने के बावजूद पशु वधशालाओं को सील नहीं किए जाने पर रोष जताया।
बीज गोदाम परिसर में आयोजित बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन राणा ने कहा कि प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान दोनो कमेलों में अवैध कटान होता पाया गया। इसके बावजूद केवल मौखिक रूप से कटान बंद कराया गया है। अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नही की गई। इससे प्रशासन की मंशा संदेह के घेरे में नजर आती है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन ने वहां कटान बंद करा दिया है तो नगर में स्थित दुकानों पर बेचने के लिए मांस कहां से आ रहा है। कहा कि इन दुकानों पर शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खुले में ही मांस की बिक्री होने से दूसरे समुदाय की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में प्रशासन की मिलीभगत को भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ठोस कार्रवाई ना होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। अध्यक्षता राजेंद्र एवं संचालन प्रेम कुमार ने किया। धीरज सिंह, देवी सिंह, योगेश, सतीश, लीलू, सतवीर आदि रहे।