{"_id":"5a3c01564f1c1b9f678c2cbf","slug":"61513881942-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालकों को किया नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालकों को किया नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों को महिला पावर लाइन 1090 की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा स्कूल संचालकों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।
कोर्ट रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि समाज में शिक्षक का विशेष स्थान है। जिस दिन समाज में गुरू का अपमान शुरू हो जाएगा, तब समाज का पतन निश्चित है। उन्होंने स्कूल आते-जाते समय छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व स्कूल में अभिभावकों द्वारा स्टाफ के साथ अभद्रता के संबंध में कहा कि सभी स्कूल संचालक अपने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। साथ ही स्कूल के बाहर भी कैमरे लगवा लें ताकि लोगों में डर रहे तथा कोई भी घटना होने पर साक्ष्य भी मिल सके।
एसएसपी ने कहा कि स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूलों के आसपास पीवीआर गाड़ियों को लगाया जाएगा। उन्होंने स्कूल संचालकों से शिक्षक-अभिभावक मीटिंग का आयोजन कर अभिभावकों को बिना लाइसेंस व 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को वाहन नहीं चलाने देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल कालेजों के आसपास बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू की दुकानों को बंद कराने का भी आश्वासन दिया। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सोसायटी समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर जिला प्रशासन का सहयोग करती है। एसएसपी ने नारी सुरक्षा पर प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी द्वारा पंफलेट का भी विमोचन किया। इस दौरान किरण पेसीन, संतोष गुप्ता, सिस्टर एलसी, पूजा गिल्होत्रा, रश्मि टेरेंस, रिम्मी मल्होत्रा, वंदना तोमर, गौरव सैनी, रेणु सैनी, नवीन गुप्ता, मनोज अवस्थी, सुषमा बजाज, एचआईआरटी कालेज के निदेशक अनिल अग्रवाल, राहुल केसरवानी, सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष लियाकत अली, गौरव जैन, सैय्यद राशिद हसन, डाक्टर एसपी चौहान, सरोज कुशवाहा, अमित सिंघल, कुमुद पुंडीर, शकील अहमद, एसएस कुशवाह, राजकिशोर गुप्ता, आजाद सिंह, प्रिया मलिक, रोमिला बांगा, इंदु आर्या, केएस राणा, एमके शर्मा, अश्विनी शर्मा, रजत तायल, इंद्रपाल सिंह, पारितोष कालरा, अंशुल सिंघल, असद उमर, फादर थारसिस, अमित कुमार सेठी, तरुण कुमार मौजूद रहे।