{"_id":"5a3c01544f1c1bf4688c2acf","slug":"61513881940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में छापामारी में क्रय केंद्रों पर मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में छापामारी में क्रय केंद्रों पर मिली अनियमितता
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। किसानों की शिकायत पर गन्ना क्रय केंद्रों पर चल रही कार्रवाई के क्रम में बृहस्पतिवार को गन्ना विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई क्रय केंद्रों पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने तौल केंद्र पर लगे कांटों की जांच की। सांपला गन्ना क्रय केंद्र पर अनियमितताएं पाई गईं।
जिलाधिकारी पीके पांडेय के आदेश पर एसडीएम रामविलास यादव के नेतृत्व में गन्ना विभाग की टीम ने रणसूरा, सांपला, साधारणपुर, राज्जुपुर आदि गांव के तौल केंद्रों पर छापामारी करते हुए कांटों को चैक किया। टीम को सांपला तौल केंद्र पर अनियमितताएं मिलीं, जबकि राज्जुपुर का तौल केंद्र बंद मिला। यहां टीम के आने की भनक लगते ही तैनात लिपिक फरार हो गए। एसडीएम ने बताया कि क्रय केंद्रों पर लगातार छापामारी की जा रही है। यदि कोई भी तौल लिपिक घटतौली करते हुए पकड़ा गया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि किसान लगातार क्रय केंद्रों पर घटतौली करने की शिकायत करते आ रहे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए डीएम के आदेश पर छापामार कार्रवाई की जा रही है।