फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी का भाजपा के बागी के समर्थन में प्रचार का ऑडियो वायरल

पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी का भाजपा के बागी के समर्थन में प्रचार का ऑडियो वायरल

Tue, 05 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी का भाजपा के बागी के समर्थन में प्रचार का ऑडियो वायरल
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में भाजपा के पूर्व चेयरमैन द्वारा भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहे जाने की बात सामने आ रही है। क्षेत्र में यह ऑडियो चर्चा का विषय बना है। उधर, पूर्व चेयरमैन ने इसे विरोधियों का षड़यंत्र बताया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा पार्टी हाईकमान द्वारा पालिका चेयरमैन पद के लिए शिव कुमार गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया गया था। इसका कुछ लोगों ने विरोध करते हुए श्री रामलीला भवन में एक बैठक बुलाई थी। बैठक में टिकट के दावेदार पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी, सरदार जगजीत सिंह, डा. विनोद गुप्ता, रणधीर सिंह चौहान व बंशीलाल सहित अन्य कई भाजपा नेता शामिल हुए थे। इसमें घोषित प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए विरोध कर पार्टी हाईकमान से पुनर्विचार की मांग की गई थी तथा निर्णय न बदलने पर अगले दिन सर्वसमाज की बैठक बुलाई गई थी। इस विरोध से जनपद स्तरीय नेताओं में हड़कंप मच गया था तथा उसी दिन शाम को ही पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी ने शिव कुमार गुप्ता के कार्यालय पहुंचकर पार्टी के निर्णय का स्वागत करने की बात कही थी। जबकि पूर्व चेयरमैन डा. विनोद गुप्ता ने बागी होकर अपनी पत्नी सरिता गुप्ता को निर्दलीय चुनाव मैदान में लड़ाने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी अपनी ही बिरादरी के रामशरण नाम के एक व्यक्ति से बात करते सुनाई दे रहे हैं। इसमें रामशरण, धनीराम सैनी से किधर जाने की बात पूछते हैं तो धनीराम सैनी इंजन-इंजन की बात कह रहे हैं कि अपने आसपास भी बता देना और पूरे नकुड़ में घूम जाओ, पूरा नकुड़ इंजन के साथ है। बता दें कि रेल का इंजन भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी सरिता गुप्ता का चुनाव चिह्न था। यह ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। उधर, पूर्व चेयरमैन ने विरोधियों की उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में बातचीत
रामशरण:- नमस्कार जी।
धनीराम सैनी:- हां नमस्कार, रामशरण।
रामशरण: हां जी।
धनीराम सैनी:- हां उस टाइम बात नहीं हो पा रही थी सही ढंग से, क्या बात है।
रामशरण:- वो बता दो किधर जाना।
धनीराम सैनी:- इंजन, इंजन, इंजन।
रामशरण:- ठीक है जी।
धनीराम सैनी: बराबर में भी कह दो, सारे में घूम जाओ।
रामशरण:- वो तो जीत रहा जी।
धनीराम सैनी:- कहीं मेरा नाम नहीं लेना।
रामस शरण:- नहीं-नहीं जीत रहा वो तो टोटल इंजन पर है।
धनीराम सैनी:- सब, पूरा नकुड़ टोटल इंजन पर हो गया है।
रामशरण:- ठीक है जी।
धनीराम सैनी:- ठीक है।
इसके बाद काल बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed