{"_id":"5a1c68554f1c1b78548bfb44","slug":"61511811157-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कागज भिजवाए, सीए और वित् नियंत्रक नही पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कागज भिजवाए, सीए और वित् नियंत्रक नही पहुंचे
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीए के साथ उपस्थित नहीं हुए वित्त नियंत्रक
सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के लेखा जोखा संबंधी कागजातों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के कार्यालय में तो भिजवा दिया, लेकिन खुद और सीए उपस्थित नहीं हुए। जबकि, एडीएम एफ विनोद कुमार ने शनिवार को आदेश दिया था कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक और सीए लेखा जोखा और आईटीआर के साथ सोमवार को उपस्थित हों।
सूत्रों अनुसार सोमवार को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कागजों को दोपहर बाद भिजवा दिया गया है। निर्वाचन कार्यों में व्यस्त एडीएम एफ इन कागजों को नहीं देख सके। बता दें कि शनिवार को जिलाधिकारी पीके पांडे के आदेश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने यूनिवर्सिटी के हिसाब-किताब की जांच शुरू कर रखी है। उन्होंने नोटिस भेजकर शनिवार को ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक को पांच वर्ष के आईटीआर के साथ ही लेखा-जोखा लेकर उपस्थित होने को कहा था। इस पर यूनिवर्सिटी का आडिटर अपने एडवोकेट के साथ उपस्थित हुए थे, लेकिन एडीएम एफ ने उन्हें अपने कार्यालय में बैठा लिया और वित्त नियंत्रक को भी बुलाने को कहा। शाम को उपस्थित हुए वित्त नियंत्रक भी कोई जवाब नहीं दे सके थे। इस पर एडीएम ने उनको सीए के साथ सोमवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया था।