फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम ने निरस्त की गैस की सब एजेंसियां

डीएम ने निरस्त की गैस की सब एजेंसियां

Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने निरस्त की गैस की सब एजेंसियां
डीएम ने निरस्त की गैस की सब एजेंसियां
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कराने के लिए चल रही कई गैस सब एजेंसियों को जिलाधिकारी पीके पांडे ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
जनपद की बेहट तहसील में कोई गैस एजेंसी नहीं होने के कारण 2 अप्रैल 2009 को तत्कालीन डीएम ने वहां पर नई एजेंसी खुलने तक इंडने गैस एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी संबंधी आदेश जारी किए थे। इसको आधार बनाकर तत्कालीन डीएसओ ने 4 अक्तूबर 2014 को गंगोह गैस एजेंसी को कस्बा तीतरों में एलपीजी गैंस सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने के आदेश जारी किए थे। जबकि वीपी इंडेन गैस सर्विस को 24 दिसंबर 2016 को ग्राम फंदपुरी, सबदलपुर, उनाली, बांदूखेडी, दैदनोर, जगहैता गुर्जर, जगहैता नजीब के आसपास के गांवों में होम डिलीवरी के आदेश जारी किए गए थे। दीपशिखा गैस एजेंसी को भी 15 मई 2015 को गांव कैलाशपुर, गागलहेड़ी, फीराहेड़ी, बेहड़की, रसूलपुर पापडे़की, शेखपुरा कदीम, हसनपुर भलस्वा, बलियाखेड़ी, भलस्वा ईसापुर, बेरीतगा, सीड़की, टपरी और लाखनौर के आसपास के गांवों में गैस सप्लाई करने की अनुमति प्रदान की गई थी। इस पर सभी जगहों पर सब एजेंसियां चल रही थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पीके पांडे ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय की 13 नवंबर की आख्या पता चला कि बेहट, गंगोह, तीतरों, गगलहेड़ी, टपरी, नकुड़, छुटमलपुर आदि स्थानों पर गैस की एजेंसियां खुल गई हैं। इसलिए पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed