{"_id":"5a074e7d4f1c1b97678bad66","slug":"61510428285-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली फली खाने से महिला व तीन बच्चों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली फली खाने से महिला व तीन बच्चों की हालत बिगड़ी
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली फली खाने से महिला व तीन बच्चों की हालत बिगड़ी
देवबंद (सहारनपुर)। जहरीली फली खाने से एक महिला व तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भी अस्पताल जाकर परिजनों से मामले की जानकारी ली।
मोहल्ला सराय काहरान निवासी बलवीर का पुत्र अमित और पड़ोसी अतर सिंह का पुत्र राम शनिवार की सुबह जंगल में गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने दोनों बच्चों को कुछ जंगली फलियां खाने को दी। जब वह घर पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ गई। देखते ही देखते उन्हें उलटी होने लगी। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों के हाथ में भी कुछ फलियां थी। बलवीर की पत्नी बिल्लो व भंवर सिंह ने भी वे देखी तो उन्हें भी उलटी होने लगी। हालत बिगडने पर परिजनों ने चारों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल पंकज त्यागी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है जिसने बच्चों को ये फलियां दी थी। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।