{"_id":"59ff65704f1c1bc9678b9b9e","slug":"61509909872-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने दिए पांच अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने दिए पांच अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने नगरीय निकाय चुनावों में लगे अधिकारियों की लापरवाही पर सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने रविवार को निर्वाचन ड्यूटी में शामिल नहीं होने वाले दो आरओ और तीन एआरओ के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
चुनाव ड्यूटी से नदारद रहने वाले अधिकारियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सदर निरीक्षक को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह को नगर पालिका परिषद सरसावा में वार्ड एक से पांच का आरओ, अधिशासी अभियंता राज अवतार सिंह को देवबंद नगर पालिका परिषद के 11 से 15 नंबर वार्डों का आरओ, सहायक अभियंता निर्माण खंड विवेक कुमार गर्ग को सरसावा में आरओ बनाया गया था। जबकि श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी और आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता सुधांशु राजवंशी की तैनाती एआरओ के तौर पर की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन पांचों के ड्यूटी से गायब रहने को घोर लापरवाही मानते हुए थाना सदर के प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।