फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शब्बीरपुर प्रकरण : सिर्फ षडयंत्रकारियों पर कार्रवाई करे प्रशासन

शब्बीरपुर प्रकरण : सिर्फ षडयंत्रकारियों पर कार्रवाई करे प्रशासन

Tue, 19 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शब्बीरपुर प्रकरण : सिर्फ षडयंत्रकारियों पर कार्रवाई करे प्रशासन
देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच ने शब्बीरपुर प्रकरण में प्रशासन पर राजपूत समाज के निर्दोष लोगों पर रासुका जैसी कार्रवाई करने को गलत बताया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्दोष लोगों को प्रकरण से मुक्त कर सिर्फ षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम रामविलास यादव की मार्फत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे ज्ञापन में बताया कि विगत 5 मई को शिमलाना में महाराणा प्रताप जयंती समारोह होना था। परंतु कुछ षड्यंत्रकारियों ने समारोह में शिरकत करने जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें राजपूत समाज के एक युवक की मौत हो गई थी। जिसकी प्रतिक्रिया स्वरूप क्षत्रिय युवकों ने भी अपना बचाव किया। इस उपद्रव में निर्दोष युवकों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। अब भी भीम आर्मी के लोग जातीय विद्वेष फैला रहे हैं। मंच ने कहा कि प्रशासन निर्दोष युवकों पर रासुका जैसी कार्रवाई कर रहा है जो गलत है। उन्होंने प्रशासन से सर्वसमाज का भाईचारा कायम करने के मकसद से निर्दोष युवकों को मामले से मुक्त करने तथा षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्रपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, मुकेश राणा, विकास राणा, नरेशपाल सिंह, जयकुमार राणा, मोकिंत राणा, संदीप पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed