{"_id":"598f5b2a4f1c1bfe538b4a83","slug":"61502567210-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित बैठक न होने पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित बैठक न होने पर नाराजगी जताई
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत की नियमित बैठक
न होने पर नाराजगी जताई
गंगोह (सहारनपुर)। गांव वजीरपुर के प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच करने आई अधिकारियों की टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। नियमानुसार बैठकें आहूत न करने पर प्रधान को चेतावनी दी गई।
बता दें कि ग्राम प्रधान के खिलाफ 11 में से पांच ग्राम पंचायत सदस्यों मुकेश, सतवीर, कांशीराम, रीतू, स्वाति आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव को आवंटित पैसा विकास कार्यों में नहीं लगाया जाता है। साथ ही प्रधान द्वारा नियमानुसार बैठकों का आयोजन भी नहीं किया जाता। इस पर शुक्रवार को सहकारिता विभाग के एडीसी पुष्पेंद्र और पीडब्लूडी के जेई धर्मेंद्र ग्राम प्रधान पर लगाए गए आरोपों की जांच करने को गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की मौके पर जाकर जांच की। एडीसी सहकारिता ने एजेंडा रजिस्टर की जांच की।
निरीक्षण के समय प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद रहे। जांचकर्ता एडीसी पुष्पेंद्र के अनुसार नियमानुसार बैठक आयोजित न किया जाना ग्राम पंचायत अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रधान को इस विषय में चेतावनी दे दी गई है। निर्माण कार्यों की जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी। जांच के दौरान चंद्रभान, संदीप कुमार, सचिन, मुकेश, जसवीर, कंवरपाल, जमाल, राजकुमार, हुकुम सिंह, नीरज, अरविंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।