{"_id":"596e64584f1c1bc9228b4693","slug":"61500406872-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर विकास प्राधिकरण
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने थानाध्यक्ष सदर बाजार को पत्र लिखकर नवादा रोड पर स्थित रॉयल पॉम कालोनी में अग्रिम आदेश तक भूखंडों के क्रय विक्रय पर रोक लगाने और विकास कार्य नहीं होने देने के लिए निर्देशित किया है।
थानाध्यक्ष सदर बाजार को लिखे पत्र में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि रॉयल पाम को प्राधिकरण से 12 अगस्त 2015 को स्वीकृत कराया गया था। इसमें स्वाति गोयल निवासी मिशन कंपाउंड द्वारा आपत्ति प्रस्तुत की गई है। यह प्रकरण अभी सुनवाई के लिए विचाराधीन है। आपत्तिकर्ता के अधिवक्ता ने 7 जुलाई को सुनवाई के दौरान बताया कि पूर्व में स्वीकृत तलपट मानचित्र के तथ्य छिपाते हुए प्रवीन गाबा आदि ने संशोधित तलपट मानचित्र स्वीकृत कराया है। उपाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि प्रकरण में अंतिम निर्णय होने तक स्थल पर भूखंडों के क्रय विक्रय और विकास कार्यों पर रोक लगाई जाए।
किसान दिवस स्थगित
सहारनपुर। कृषि उपनिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि कांवड यात्रा को देखते हुए बुधवार यानि आज होने वाले किसान दिवस को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश अधिकारियों की ड्यूटी कांवड़ यात्रा में लगी हुई है। इसके कारण किसान दिवस बुधवार को नहीं होगा।