फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   54132 elderly and disabled people of the district will be able to vote sitting at home

जिले के 54132 बुजुर्ग एवं दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे मतदान

Sat, 11 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
54132 elderly and disabled people of the district will be able to vote sitting at home
सहारनपुर। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है। अब वे घर बैठे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। जनपद के 54132 बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को इसका फायदा होगा। अभी तक सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही यह सुविधा प्राप्त थी। दिव्यांगों और बुजुर्गों को इसके लिए फार्म 12 डी भरना होगा।
विज्ञापन

लोकतंत्र में वोट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग का प्रयास अधिक से अधिक मतदान कराने का रहता है। अब 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और दिव्यांगों को वोट डालने के लिए मतदान स्थल तक जाने की जरूरत नहीं रहेगी। बल्कि वे अपने घर से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। इसके लिए जिले के निर्वाचन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके पहले चरण में जिले में दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का चिह्नीकरण किया गया है। जनपद में 80 वर्ष से अधिक आयु के 41728 मतदाता हैं और 12404 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्हें पोस्टल बैलेट से वोट करने के लिए फार्म 12 डी पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुजुर्गों एवं दिव्यांगों का चिह्नीकरण किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद दिव्यांग एवं बुजुर्ग आवेदन कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार उन्हें पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। -- डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- जनपद में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता --
विधानसभा क्षेत्र ------ बुजुर्ग मतदाता ----- दिव्यांग मतदाता
बेहट -------------------- 6055 ----------------- 2017
नकुड़ -------------------- 5552 ----------------- 1510
सहारनपुर नगर --------- 6497 ----------------- 1119
सहारनपुर देहात --------- 4778 ---------------- 2097
देवबंद -------------------- 6557 ---------------- 2064
रामपुर मनिहारान -------- 5080 ---------------- 1914
गंगोह -------------------- 7209 ---------------- 1683
योग --------------------- 41728 ---------------12404
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed