फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   52 wards of the city became rabies free, 35 thousand dogs got anti-rabies vaccine.

Saharanpur News: रेबीज फ्री हुए शहर के 52 वार्ड, 35 हजार कुत्तों को लगा एंटी रेबीज टीका

Tue, 29 Sep 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
52 wards of the city became rabies free, 35 thousand dogs got anti-rabies vaccine.
सहारनपुर। नगर निगम शहर को रेबीज मुक्त बनाने के लिए कुत्तों का टीकाकरण कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 52 वार्डों में करीब 35 हजार कुत्तों को एंटी रेबीज टीके लगाए जा चुके हैं। केवल 18 वार्डों में टीकाकरण शेष है।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि महापौर अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि के मार्गदर्शन में यह अभियान चल रहा है। इसका उद्देश्य शहर को प्रदेश का पहला रेबीज मुक्त शहर बनाना है। आठ महीने में 70 में से 52 वार्डों को कवर किया गया है। प्रदेश में किसी भी शहर ने इतनी तेजी या बड़े स्तर पर टीकाकरण अभी तक नहीं किया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नगर निगम ने 300 दिन में सभी 70 वार्डों को कवर करने का लक्ष्य रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को रेबीज से बचाना है।
विज्ञापन

संदीप मिश्रा ने नागरिकों से शहर को रेबीज मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अपने पालतू कुत्तों को अपने स्तर से टीका लगवाएं। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ अपनी भी रक्षा होगी। यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो पाएगा। निगम का प्रयास है कि हर नागरिक इस पहल में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed