फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध रूप से बेची जा रही 15 बाइक पुलिस ने जब्त की

अवैध रूप से बेची जा रही 15 बाइक पुलिस ने जब्त की

Sat, 09 Feb 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से बेची जा रही 15 बाइक पुलिस ने जब्त की
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव पठेड़ में साप्ताहिक पैठ बाजार में अवैध रूप से बाइकों की सेल करने की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। पुलिस की छापामारी से पठेड़ में बाइक सेल लगाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस 15 बाइकों को थाने ले आई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद पठेड़ में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में कुछ लोग पुरानी बाइकों की सेल में उनकी खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। दोपहर के समय एक बाइक बेचने वाले एजेंट की दुकान पर बाइक के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना किसी ने पठेड़ पुलिस चौकी को दे दी। चौकी इंचार्ज संजीव त्यागी ने मामले को निपटाने का प्रयास किया लेकिन मामला और उलझ गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने खरीद फरोख्त करने वालों से पूछताछ की तथा बाइक की बिक्री करने वालों से लाइसेंस मांगा तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने वहां खड़ी बाइकों की जांच की तो अधिकांश बाइकों के वैध कागज नहीं थे। पुलिस 15 बाइकों को जांच के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर थाने ले आई। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पठेड़ बाजार में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में बाइकों की बिक्री की कोई औपचारिक सूचना थाने पर नहीं है और ना ही बाइक बेचने का लाइसेंस किसी के भी पास है। पठेड़ में लगभग सात जगहों पर बाइक बेचने का कार्य किया जाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने लाई गई बाइकों के कागजात मंगाए गए है, लेकिन कोई भी बाइकों के कागज लेकर नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी ने बाइक बिक्री करने वालों को चेतावनी दी है कि आने वाले समय में किसी भी स्थान पर बाइकों की खरीद फरोख्त नहीं की गई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed