फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लोहडी और संक्रांति को समरसता दिवस के रुप में मनाया

लोहडी और संक्रांति को समरसता दिवस के रुप में मनाया

Wed, 16 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
लोहडी और संक्रांति को समरसता दिवस के रुप में मनाया
अंबेहटा। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मकर संक्रांति व लोहड़ी का पर्व समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक गौरव मित्तल व प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि लोहड़ी उत्तर भारत कर प्रसिद्ध त्यौहार है। यह त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। प्रधानाचार्य ने मकर संक्रांति पर्व की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय की छात्रा शालू, प्रियांशी, मौसम, श्रेया व छात्र प्रिंस, हर्ष, अविनाश आदि ने भी मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व की महत्ता बताई। कश्मीर सिंह, पवन सैनी, विश्वदीपक मित्तल, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य योगेश त्यागी, राजकुमार खुराना, नित्यांनद शर्मा, प्रवेश कुमार, सीमा शर्मा, सुनीति, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed