{"_id":"5c2fadcabdec2256a32f06ee","slug":"51546628554-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। एल्पाइन पीजी कालेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में चौथे दिन स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर डायरेक्टर सुमन सौमाल ने किया। कार्यक्रम डॉक्टर विधि शरण ने कहा कि पालीथिन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध के बावजूद भी प्रयोग कर रहे है। सभी को शपथ लेनी चाहिये कि हमें कभी भी जीवन मे पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। इसके बाद स्वयंसेवकों ने कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान चौराहों पर लघु नाटिकाओं के माध्यम से भी मतदान करने के लाभ बताए। द्वितीय सत्र के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सचिन सिंह ने स्वयंसेविकाओं से प्राचीन सिद्ध पीठ शिवालय मिट्ठी कुई आश्रम में साफ-सफाई कार्यक्रम के तहत सफाई कराई। कार्यक्रम आशुतोष, शीबा, प्रीति, असजद, ने सर्वश्रेष्ठ कार्य किया राहुल राणा, रविंद्र कुमार, अवनीश कुमार आदि रहे।
अतर सिंह डिग्री कालेज में शिविर का समापन
जलालाबाद। चौधरी अतर सिंह डिग्री कालेज में रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ मोहल्ला सराय में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मैनपाल सैनी, विशिष्ट अतिथि संत रविदास मंदिर कमेटी के सदस्य प्रकाश एवं अध्यक्ष डाक्टर वसुन्धरा तथा कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर नीरज रानी द्वारा माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक/सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मतदाता जागरुकता, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण, देशभक्ति नाटक आदि मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं पोस्टर प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, मेहंदी प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका प्रीति और सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक दलीप रहे। सांत्वना पुरस्कार रुखसार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन नीलम राठौर ने किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, अंकित राय, अश्वनी, सचिन गुप्ता, सचिन जैन का विशेष सहयोग मिला। सात दिवसीय शिविर की आख्या रिपोर्ट भावना गुप्ता ने प्रस्तुत की।
वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया
जलालाबाद। कस्बे के प्राचीन श्रीराम मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर (बोहरान), दुर्गा देवी मंदिर, सनातन सत्संग भवन, पंजाबी सत्संग भवन, कटहेरा चौक आदि स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा व हवन यज्ञ कर, बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। होलिका दहन स्थल पर भूमि पूजन कर बसंत रखा और ध्वज पूजन किया। पंडित देशबंधु, पंडित अमित शास्त्री, पंडित चंद्रमोहन शास्त्री, बोधराज नारंग, हरीश कुमार शर्मा, पंडित राधेश्याम आदि मौजूद रहे।