फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदू संगठनों ने मनाया शौर्य दिवस

हिंदू संगठनों ने मनाया शौर्य दिवस

Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने मनाया शौर्य दिवस
सहारनपुर। छह दिसंबर को हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इसके साथ ही अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराने का संकल्प लिया। सरकार से मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नुमाइश कैंप स्थित भारत माता चौक पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पहुंचे और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनकर रहेगा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही मंदिर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर सहयोग करना चाहिए। देवबंद प्रभारी संदीप ने कहा कि कार्यकर्ता मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित हैं। इस दौरान अनूप राणा, अजय राणा, नितिन शर्मा, हिमांशु कपिल, कुलदीप चौधरी, विक्की, रोहित, भारत धीमान, रोहित त्यागी, शिव कुमार, विवेक कौशिक, सुनील सूरी, विवेक, जितेंद्र सिंह, केपी सिंह, कुलबीर सिंह, सुधीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, हकीकतनगर के छोटा चौक स्थित मंदिर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन किया। इसके पश्चात जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला प्रभारी कुलदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि 26 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक मंदिर निर्माण नहीं हो सका है, जो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। केंद्र और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकारें हैं, लेकिन भाजपा को रामलला की चिंता नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कानून बनाकर मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री भीम सिंह, संजय राणा, श्याम लाल, सूरज चौधरी, अमित, वीरेंद्र राणा, सुमित, अनिल बंसल, राजीव बाली, अनिल बाली, राकेश सिंह, भानू पुंडीर, सोनी कुमार, ललित कुमार, सूरज, अक्षय चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed