फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धनतेरस पर बाजार में जमकर बरसा धन

धनतेरस पर बाजार में जमकर बरसा धन

Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में जमकर बरसा धन
धनतेरस पर बाजार में बरसा धन
विज्ञापन


सहारनपुर। धनतेरस पर बाजार में धन की जमकर वर्षा हुई। किसी ने दुपहिया वाहन खरीदा तो किसी ने कार। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, कपड़े, गिफ्ट आइटम्स सहित अन्य सामान की खरीदारी की गई। जिले भर में धनतेरस पर करीब 150 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
शहर में सराफा बाजार, नया बाजार, मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, कक्कड़ गंज बाजार, प्रताप मार्केट, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, दिल्ली रोड सहित अन्य बाजारों में पूरे दिन रौनक रही। अच्छी सेल होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और वाहनों की खरीदारी की। इसके अलावा दीपावली पर होने वाले पूजन की सामग्री की दुकानों पर भी पूरे दिन भीड़ रही। लोगों ने मिट्टी से बने दीपक बेहद पसंद किए। साथ ही श्रीलक्ष्मी-गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों और गिफ्ट आइटम में क्राकरी की काफी खरीद की गई। मिठाइयों की अपेक्षा लोगों ने चॉकलेट पैक, नमकीन पैक, बिस्कुट पैक और पेय पदार्थ पैक, गजक, चिप्स पैक को ज्यादा पसंद किया। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अच्छी बिक्री हुई है।
विज्ञापन

---------------------------------------
2350 दुपहिया और 150 कारों की बिक्री
सहारनपुर। महानगर की सभी वाहनों की एजेंसियों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने वाहन खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी थी। दिल्ली रोड स्थित वाहन एजेंसी के स्वामी निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां से 500 दुपहिया वाहन और 50 कार बिकी हैं। दिल्ली रोड स्थित एक एजेंसी स्वामी अजय वर्मा ने बताया कि उनके यहां से 950 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। पेपर मिल रोड स्थित एजेंसी स्वामी अनुज आर्य ने बताया कि उनके यहां 127 दुपहिया वाहन बिके हैं। लिंक रोड स्थित एजेंसी स्वामी हरवीर ने बताया कि उनके शाम पांच बजे तक 179 वाहनों की सेल हुई। देहरादून रोड पर कार शोरूम मालिक मोहित गोयल ने बताया कि उनके यहां से 30 कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य एजेंसियों पर भी खरीद की जाती रही। जिले में करीब 2350 दुपहिया वाहनों और 200 कारों की बिक्री हुई। इनसे करीब 30 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
-- बर्तनों की दुकानों पर रही भारी भीड़
सहारनपुर। पुराने शहर के नया बाजार के बर्तन कारोबारी सुमित मित्तल ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की बंपर बिक्री हुई है। लोगो ने प्लेट, थाल, गिलास, चम्मच, केतली, जग, थाल, भगोना, मसालेदानी की जमकर खरीदारी की। कोर्ट रोड के बर्तन कारोबारी राजीव ठकराल ने बताया कि धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा। बर्तनों में सभी तरह के आइटम की बिक्री हुई। उम्मीद है कि अगले दो दिन में बाजार में खरीदारी बढ़ेगी।
--------------------------------------
- इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स सामान की रही धूम
सहारनपुर। कोर्ट रोड के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी सचिन मित्तल ने बताया कि धनतेरस पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही। फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेब की जमकर खरीदारी हुई। लिंक रोड के इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी पुनीत मिगलानी ने बताया उनके यहां भी अच्छी सेल हुई है। अंबाला रोड के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी बीएस चावला ने धनतेरस पर बाजार गर्म रहा। अगले दो दिनों में भी अच्छी सेल होने की उम्मीद है। क्योंकि, लोग स्कीमों और सामान की जानकारियां लेने पहुंच रहे हैं। इस तरह शहर में प्रताप मार्किट, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, चिलकाना रोड, सराफा बाजार, मोरगंज बाजार, नेहरू मार्केट स्थित दुकानों पर भीड़ रही।
-------------------------------------
50 करोड़ रुपये का रहा सराफा कारोबार
सहारनपुर। धनतेरस पर सराफा कारोबार में मिलाजुला असर देखा गया। पुराने शहर के सराफा बाजार के कारोबारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बाजार ठंडा रहा। शहर में लगे जाम की वजह से नए शहर के ग्राहक पुराने शहर में खरीदारी करने कम आए। नए शहर के कोर्ट रोड स्थित सराफा कारोबारी सुमित सिंघल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अच्छी सेल हुई है। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश और प्रभु श्रीराम की सोने-चांदी की मूर्तियां के अलावा आभूषण भी खरीदे हैं। बाजार में पूरे दिन रौनक रही। उनके हिसाब से जिले में 40 से 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।

---------------------------------------
कंडील और झालरों की पसंद
सहारनपुर। दीपावली की सजावट के लिए लोगों ने कंडील और इलेक्ट्रानिक्स झालरे खरीदी हैं। पाइप वाली, जाल वाली, लेजर लाइट वाली लड़ी को खूब पंसद किया गया। इसके अलावा लोगों ने कंडील की भी जमकर खरीदारी की। पतंग के कागज और रंग-बिरंगी पन्नी से बने भारतीय कंडील को खूद पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed