फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोकने की तैयारी

नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोकने की तैयारी

Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोकने की तैयारी
सहारनपुर। नगर निगम में दो नगर स्वास्थ्य अधिकारी तैनात हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सा विभाग दो में से किसी एक नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोकने की तैयारी में है। इस संबंध में सीएमओ के द्वारा नगर निगम से संपर्क किया गया है, जिसमें एक नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन नगर निगम से देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

नगर निगम में डॉ. गीताराम नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात थे। उन्हें करीब तीन महीने पहले हटा कर दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। उनकी जगह पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके डॉ. एके त्रिपाठी को पुन: लाया गया था। अपने स्थानांतरण को गलत ठहराते हुए डॉ. गीताराम कोर्ट चले गए थे, जहां से वह अपने स्थानांतरण पर स्टे ले आए थे। कोर्ट से स्टे होने की वजह से नगर निगम को उन्हें नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पुन: तैनात करना पड़ा। पिछले करीब तीन महीने से नगर निगम में दो स्वास्थ्य अधिकारी काम कर रहे हैं, जिनमें डॉ. एके त्रिपाठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम और डॉ. गीताराम नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय के तौर पर तैनात हैं। चिकित्सा विभाग ने दो नगर स्वास्थ्य अधिकारियों पर आपत्ति जताई है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास पहले ही चिकित्सकों की भारी कमी है। ऐसे हालात में नगर निगम में दो चिकित्सकों की तैनाती ठीक नहीं है। यदि दो नगर स्वास्थ्य अधिकारी ही रखने हैं तो एक का वेतन नगर निगम अपने खाते से दे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी की ओर से नगरायुक्त से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर दो चिकित्सक तैनात हैं। चिकित्सा विभाग दूसरे चिकित्सक का वेतन का बोझ क्यों उठाए। इस संबंध में कार्यवाही चल रही है। नगरायुक्त से बात हुई है। या तो दोनों में से एक चिकित्सक को वापस आना होगा या फिर एक चिकित्सक का वेतन नगर निगम को खुद देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed