{"_id":"5b7f01f742c792462d1343bd","slug":"51535050231-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने ईंट भट्ठा बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने ईंट भट्ठा बंद कराया
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने ईंट भट्ठा बंद कराया
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बंद करा दिया। इससे अन्य भट्टा संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव माधोपुर के पास ईंट भट्ठे की जांच की और उसे सील कर दिया गया। इस कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा है। यह भट्ठा पिछले करीब दो साल से विधिवत संचालित हो रहा था। टीम में शामिल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठे के पास जिला स्तरीय कमेटी द्वारा प्रदत्त कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। न ही खनन संबंधी कोई प्रपत्र है। अन्य मानक भी पूरे नहीं मिले। इसके चलते भट्ठे को सील किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एहतियात के तौर पर नानौता थाना से पुलिस बल को भी साथ लिया गया था। टीम में सहायक अभियंता जेबी सिंह, जेई फरेश कुमार, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार भोपाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।