फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कॉलेज के जिम को बनाया स्टोर, विरोध में प्रदर्शन

कॉलेज के जिम को बनाया स्टोर, विरोध में प्रदर्शन

Thu, 26 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज के जिम को बनाया स्टोर, विरोध में प्रदर्शन
कॉलेज के जिम को बनाया स्टोर, विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में बने जिम में गढ़वाल यूनिवर्सिटी की उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई हैं। जिम को स्टोर बनाए जाने के विरोध में छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र संघ अध्यक्ष ने जिम के भीतर कॉपियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।

छात्र संघ अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि सीसीएस यूनिवर्सिटी की उत्तर पुस्तिकाएं वर्ष 2006 में खेतों में पड़ी मिली थीं। इसके बाद काफी बवाल हुआ था। महाराज सिंह कॉलेज में गढ़वाल यूनिवर्सिटी की उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए आई हुई हैं। उन्हें कॉलेज के जिम में रखा गया है। ऐसे में कॉपियों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कॉपियों को जिम से हटवाकर किसी सुरक्षित जगह पर रखा जाए। उन्होंने कॉलेज परिसर में गंदगी और शौचालयों की खराब हालत पर भी नाराजगी व्यक्त की। समस्याओं का समाधान न होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में उपाध्यक्ष सरफराज, अवध, फैजान, रोहित, आशु सैनी, सचिव श्रवण सैनी, राहुल चौधरी, प्रशांत पुंडीर आदि शामिल रहे। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एके डिमरी का कहना है कि कॉपियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। यदि छात्रों की कोई और समस्या है तो वह बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed