{"_id":"5b5624b74f1c1bed5e8b4ec3","slug":"51532372151-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी पर होगी पथ प्रकाश व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर पटरी पर होगी पथ प्रकाश व्यवस्था
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले लाखों कांवड़ियों को हाइवे के बजाए गंगनहर पटरी पर उतारने की तैयारी है। सोमवार को डीआईजी शरद सचान ने अधिकारियों के साथ पटरी मार्ग का अवलोकन कर तैयारियों की समीक्षा की है। पटरी मार्ग पर कांवड़ शिविर लगाने के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था का भी दावा किया जा रहा है।
सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने सोमवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। देवबंद से रोहाना, पुरकाजी, उत्तराखंड के नारसन तक गए। इसके बाद मंगलौर के आगे से निकलने वाले पटरी मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि मंगलौर से लेकर मुरादनगर तक 55 किलोमीटर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों को लाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। साढ़े तीन मीटर सड़क का चौड़ीकरण कर साढ़े सात मीटर किया गया है। पटरी मार्ग पर दोनों तरफ से प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। कई स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाने के लिए कई स्थान चिह्नित किए गए है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। कांवड़ियों से अनुरोध किया जाएगा कि वह हाइवे के बजाए पटरी मार्ग का प्रयोग कर, ताकि वह अपने सफर को बिना रोक-टोक पूरा कर सके। हाइवे पर वैसे ही भीड-भाड़ रहती है।