{"_id":"5b4f8e6f4f1c1b4d748b5a06","slug":"51531940463-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में रोस्टर मुताबिक सफाई कार्य करें सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में रोस्टर मुताबिक सफाई कार्य करें सफाईकर्मी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सतीश कुमार ने सफाईकर्मियों को रोस्टर के मुताबिक गांवों में सफाई कार्य करने को निर्देशित किया। उन्होंने सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है।
खंड विकास कार्यालय में बुधवार को सफाईकर्मियों की बैठक में डीपीआरओ सतीश कुमार कहा कि सफाईकर्मी रोस्टर का पालन कर सफाई कार्य को अंजाम दे। नाले-नालियों की नियमित रूप से सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह दौरान निर्धारित सफाई अभियान को पूरा करते हुए नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करें। कहीं पर भी पानी इकट्ठा न होने दें। सफाईकर्मी अपने गांव के प्रधान व सचिव से सफाई संबंधी उपकरण तथा स्प्रे मशीन आदि प्राप्त कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित शौचालयों के निरंतर अनुश्रवण कर उनके उपयोग करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया जाए। यदि किसी शौचालयों में सामान रखा हो तो उसे तुरंत बाहर निकलवाएं। यदि कोई सामान नहीं निकालता है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। उन्होंने ग्राम सचिवों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शेष रहे गांवों में 25 जुलाई तक ओडीएफ कराने को निर्देशित किया है। इस दौरान एडीओ हरिहर प्रसाद शर्मा आदि रहे।