फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली दरों में बढ़ोतरी पर भड़के रालोद कार्यकर्ता

बिजली दरों में बढ़ोतरी पर भड़के रालोद कार्यकर्ता

Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में बढ़ोतरी पर भड़के रालोद कार्यकर्ता
देवबंद (सहारनपुर)। बिजली दरों में बढ़ोतरी तथा किसान व मजदूरों के उत्पीड़न के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बढ़ी विद्युत दरों को फौरन वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशव्यापी आंदोलन पोल खोल धावा बोल के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। सलीम ने कहा कि किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर किसान व मजदूर की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर जुलाई महीने का यह महा अभियान प्रदेश सरकार द्वारा की गई लूट का पर्दाफाश करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव धीर सिंह ने कहा कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजलीकर्मी घरेलू व ट्यूबवेलों के बिजली बिलों को दुरुस्त करने के नाम पर भोली भाली जनता को लूट रहे हैं। पिछले माह सलूनी के किसान तेजपाल की एक्सईएन के उत्पीड़न से हुई मौत इसका उदाहरण है। नगराध्यक्ष सलीम ख्वाजा ने कहा कि रालोद जल्दी ही बिजली विभाग के साथ टोल प्लाजा को घेरने का काम करेगा। किसान व मजदूर के अलावा आम आदमी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में मास्टर महेंद्र सिंह, चौधरी संतोष कुमार, रणधीर चौधरी व राव इरफान आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर इरफान उर्फ भूरा, साईम सिद्दीकी, राव जुल्फान, नदीम फारूकी, नईम अख्तर, रिहान कुरैशी, तौफीक ख्वाजा, मुस्तकीम, राजू कुरैशी, शारिक कुरैशी, फूल कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed