फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्युत निगम के जेई पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप

विद्युत निगम के जेई पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप

Sat, 14 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के जेई पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप
सहारनपुर। करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने जब जेई से लाइन बंद करने के लिए कहा तो आरोप है कि जेई ने उनके साथ बदसलूकी की। इससे नाराज शेखपुरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जेई और लाइनमैन पर लाइन बंद नहीं करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में शेखपुरा के ग्रामीणों ने कहा कि बृहस्पतिवार को गांव में रखे एक ट्रांसफार्मर के खराब होने के चलते पूरे मोहल्ले में करंट फैल गया था, इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उसी समय संबंधित जेई और लाइनमैन को बार बार फोन पर सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाइन बंद करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर में आग जलती रही, जिससे और भी बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने जेई और लाइनमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मुनीर अहमद, अब्दुल जब्बार, जहूर हसन, मीर हसन, गफ्फार, सत्तार, फतेह खान, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed