{"_id":"6ae8f1e206cdfe48fc0f15e1","slug":"aqi-rises-again-air-quality-worst-in-vasant-vihar-and-police-lines-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-187250-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फिर बढ़ा एक्यूआई, बसंत विहार और पुलिस लाइन की हवा सबसे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फिर बढ़ा एक्यूआई, बसंत विहार और पुलिस लाइन की हवा सबसे खराब
Tue, 03 Nov 2026 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली से पहले जिस तरीके से मौसम की हवा खराब हो रही है वह बेहद खतरनाक है। जिले में सोमवार शाम 6:45 बजे एक्यूआई 246 रहा। हालात यह थे कि बसंत विहार और पुलिस लाइन सबसे प्रदूषित रहे, जिनका एक्यूआई क्रमश: 259 और 258 रहा।
हवा में नमी के कारण वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण एक्यूआई 50 तक आ गया था। उसके बाद से एक्यूआई लगातार वृद्धि की ओर है। सोमवार सुबह 10 बजे एक्यूआई 128 था, जो शाम तक बढ़ते-बढ़ते 246 पर पहुंच गया। हवा की यह स्थित खराब श्रेणी में आती है, जो सांस, अस्थमा और दिल के मरीजों के साथ ही स्वस्थ लोगों के लिए भी ठीक नहीं। बसंत विहार और पुलिस लाइन की हवा सबसे अधिक खराब रही। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि संवेदनशील मरीजों के लिए एक्यूआई 246 ठीक नहीं है।
ऐसे में सांस, अस्थमा, दिल के मरीजों, गर्भवतियों, बुजुर्गों और धुएं और धूल से एलर्जी वालों को ऐसे मौसम में निकलने से बचना चाहिए। मास्क का प्रयोग करना चाहिए। उधर, मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह भी हल्का कोहरा आने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि हवा में कोहरे के साथ ही धूल और धुएं के कण भी हैं, जो दृश्यता को धुंधला कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
तापमान में हुई बढ़ोतरी
बरसात के कारण जनपद में तीन दिन तक अच्छी ठंड रही। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। रात में लोगों ने पंखे तक बंद कर दिए थे। अब दो दिन से फिर तापमान वृद्धि की ओर है। रविवार को न्यूनतम तापमान 19.5 और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को बढ़कर क्रमश: 23 और 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। गर्मी से राहत के लिए लोग फिर से पंखे चला रहे हैं।
-- -- --
सोमवार की शाम क्षेत्रवार एक्यूआई
क्षेत्र-- -- -- -- -- -- -एक्यूआई
बसंत विहार-- -- -- -259
पुलिस लाइन-- -- -- 258
रामनगर-- -- -- -- -- 250
महावीर कॉलोनी-- -- 242
अहमद बाग-- -- -- -234
मंगल नगर-- -- -- -- 233
नवाबगंज-- -- -- -- -229
विज्ञापन
हवा में नमी के कारण वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण एक्यूआई 50 तक आ गया था। उसके बाद से एक्यूआई लगातार वृद्धि की ओर है। सोमवार सुबह 10 बजे एक्यूआई 128 था, जो शाम तक बढ़ते-बढ़ते 246 पर पहुंच गया। हवा की यह स्थित खराब श्रेणी में आती है, जो सांस, अस्थमा और दिल के मरीजों के साथ ही स्वस्थ लोगों के लिए भी ठीक नहीं। बसंत विहार और पुलिस लाइन की हवा सबसे अधिक खराब रही। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि संवेदनशील मरीजों के लिए एक्यूआई 246 ठीक नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में सांस, अस्थमा, दिल के मरीजों, गर्भवतियों, बुजुर्गों और धुएं और धूल से एलर्जी वालों को ऐसे मौसम में निकलने से बचना चाहिए। मास्क का प्रयोग करना चाहिए। उधर, मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह भी हल्का कोहरा आने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि हवा में कोहरे के साथ ही धूल और धुएं के कण भी हैं, जो दृश्यता को धुंधला कर रहे हैं।
विज्ञापन
तापमान में हुई बढ़ोतरी
बरसात के कारण जनपद में तीन दिन तक अच्छी ठंड रही। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। रात में लोगों ने पंखे तक बंद कर दिए थे। अब दो दिन से फिर तापमान वृद्धि की ओर है। रविवार को न्यूनतम तापमान 19.5 और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को बढ़कर क्रमश: 23 और 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। गर्मी से राहत के लिए लोग फिर से पंखे चला रहे हैं।
सोमवार की शाम क्षेत्रवार एक्यूआई
क्षेत्र
बसंत विहार
पुलिस लाइन
रामनगर
महावीर कॉलोनी
अहमद बाग
मंगल नगर
नवाबगंज