फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   20 हजार की आबादी पेयजल को तरसी

20 हजार की आबादी पेयजल को तरसी

Fri, 08 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
20 हजार की आबादी पेयजल को तरसी
लखनौती (सहारनपुर)। तीन वर्ष पूर्व गांव लखनौती में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। भीषण गर्मी और रजमान के चलते करीब 20 हजार की आबादी शुद्ध पेयजल को तरस रही है। ग्रामीण नलकूपों का पीला और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक के गांव लखनौती में मुस्तकम ग्राम पेयजल योजना के तहत करीब तीन करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2015 में पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। इससे लखनौती के अलावा चमनपुरा, गुरूनानकपुरा, पनाहपुर, हरनामगढ़, भगवानपुर आदि मजरे जुडे़ हैं। पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य मुकेश, बाबूराम, विनोद, लालू खान, जनेश्वर प्रसाद, अमित कुमार, मुस्तफा, रमेश, कालूराम, वाहिद, सलमान आदि ग्रामीणों का कहना है कि जब से टंकी लगी है एक या दो बार ही इसका पानी घरों तक पहुंचा है। जब भी टंकी चलती है तो सड़कों में दबी पाइप लाइन फट जाती है। इससे नालियों का गंदा पानी पाइपों के माध्यम से घरों में पहुंचता है। ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरस रहे हैं। भीषण गर्मी और रमजान के महीने में नलकूपों से पीला और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पाइप फटने से गांवों की सड़कें भी खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और अन्य अधिकारियों ने मानकों के अनुरूप टंकी का निर्माण नहीं कराया और करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है। ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर टंकी का चालू कराकर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की मांग की। उधर, अधिशासी अभियंता दीपक सिंह का कहना है कि टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed