{"_id":"5b0c524c4f1c1bb06e8b5103","slug":"51527534156-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्वा संवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्वा संवर्धन
Updated Tue, 29 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में प्रस्तावित तीन दिवसीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारी व प्रचार अभियान जोरों पर है। यहां 2 से 4 जून के बीच होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए गायत्री परिजनों ने छुटमलपुर सहित आसपास के दर्जनों गांव में जाकर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने को आमंत्रित किया है।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने छुटमलपुर के फतेहपुर भादो, हलवाना, शेरपुर खानाजादपुर, औरंगाबाद, मांडुवाला, जीवाला, गदरहेड़ी, बढेड़ी घोगु आदि गांवों में बैनर, पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया और ग्रामीणों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। गायत्री परिवार के सुरेश शर्मा ने गायत्री एवं यज्ञ को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बता दें कि खुर्रमपुर में तीन दिवसीय श्रद्धा संवर्धन यज्ञ होना है। इसमें दो जून को कलश यात्रा, तीन जून को संस्कार एवं दीप यज्ञ तथा चार जून को यज्ञ के साथ पूर्णाहुति का कार्यक्रम तय किया गया। कार्यक्रम के प्रचार में रूप सिंह पुंडीर, प्रधान सुखपाल कांबोज, नीरज कंबोज, डा पीके शर्मा, अशोक गुप्ता, बलवीर सैनी, डा. शिव कुमार, मुन्ना लाल, नेमचंद, रमेशचंद आदि शामिल रहे।