{"_id":"5af1edc64f1c1b84098b8feb","slug":"51525804486-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद अलीपुरा में आपूर्ति निरीक्षक ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद अलीपुरा में आपूर्ति निरीक्षक ने की छापेमारी
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मोहम्मद अलीपुरा गांव में मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक प्रतिभा शर्मा ने छापामारी कर राशन वितरण प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान कई लोगों ने आपूर्ति निरीक्षक के समक्ष डीलर पर कम खाद्यान्न का वितरण करने का आरोप लगाया है।
आपूर्ति निरीक्षक प्रतिभा शर्मा ने बताया कि रूटीन प्रक्रिया के अंतर्गत वह मोहम्मद अलीपुरा गांव में राशन वितरण की हकीकत जानने पहुंची थी। जहां कई लोगों ने उनके सामने मिट्टी तेल और गेहूं चावल आदि खाद्यान्न कम तौलकर देने की शिकायत की। लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर ही दो-तीन कार्डधारकों का तौला गया राशन दोबारा से तुलवाकर देखा जिसमें से एक-एक किलो राशन कम पाया गया। दूसरे डीलर निर्धारित स्थान की बजाए एक ग्रामीण के घर पर राशन का वितरण करता मिला। प्रतिभा शर्मा ने बताया कि जिस जगह पर राशन की दुकान है वहां पर डीलर ने मरम्मत कार्य कराए जाने की बात कही है। दोनों बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम स्तर ही डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।