फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही मोदी सरकार: हरीश

संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही मोदी सरकार: हरीश

Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही मोदी सरकार: हरीश
संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही मोदी सरकार: हरीश
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी सरकार को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के लिए खतरा बताया। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के घर पर पत्रकारों के साथ वार्ता की।

रावत ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से न्यायपालिका, कार्यपालिका और पत्रकारिता सब खतरे में हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव को पारित न करने देने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली के एतिहासिक होने की बात कही। कहा कि ऐसी ही रैली 1979 में रामलीला मैदान में हुई थी। तब नारा आया था कि इंदिरा लाओ देश बचाओ। इस बार की रैली में नारा लगने वाला है कि राहुल लाओ लोकतंत्र बचाओ। केंद्र और यूपी व उत्तराखंड सरकारों के हर मोर्चे पर विफल होने की बात कही। सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने के सवाल पर बोले कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है। पिछले दिनों आरएसएस के लोगों ने जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए सहारनपुर के उत्तराखंड में शामिल किए जाने की अफवाह उड़ाई थी। आसाराम को उम्र कैद होने के मामले में कहा कि वह कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, पूर्व विधायक चमनलाल चमन, लियाकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed