फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सूची के अनुसार खाद्य सामग्री का वितरण नहीं होने पर नाराजगी

सूची के अनुसार खाद्य सामग्री का वितरण नहीं होने पर नाराजगी

Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सूची के अनुसार खाद्य सामग्री का वितरण नहीं होने पर नाराजगी
बेहट (सहारनपुर)। शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ब्लाक स्तरीय बैठक में सूची के अनुसार ग्राम पंचायतों में खाद्य सामग्री का वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

ब्लाक साढ़ौली कदीम परिसर में आहूत बैठक में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुनील लाठर एवं जिलाध्यक्ष सतबीर प्रधान ने कहा कि किसी भी सूरत में ग्राम प्रधानों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्य रसद विभाग द्वारा सूची के मुताबिक ग्राम पंचायतों में खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की राशन विक्रेताओं से मिलीभगत है। जिला महासचिव संदीप प्रधान एवं ब्लाक अध्यक्ष सोनू राणा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराएं। बैठक की अध्यक्षता रगबीर प्रधान ने की। बैठक में अनिल, महीपाल, आलिम, कादिर, अशोक, जय प्रकाश, नौशाद, फैजान, धर्म सिंह, प्रदीप, रवि, जसदेव, अंजू, प्रदीप, हेमंत, ताहिर, सईद प्रधान, विश्वास, सोनी आदि ग्राम प्रधानों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed