{"_id":"5ac138e54f1c1bb4618b4d99","slug":"51522612453-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विज्ञान क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विज्ञान क्लब
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार प्रदर्शनी का समापन
सहारनपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और जिला विज्ञान क्लब की ओर से देवबंद के मां त्रिपुर बाला सुंदरी मेले में आयोजित संचार प्रदर्शनी का समापन किया गया। इसमें लोगों को क्लब के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
जिला समन्वयक डॉ. संजय जैन ने कहा कि संचार प्रदर्शनी से हमें जनसामान्य से जुड़ने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों ने नक्षत्रशाला के माध्यम से ब्रह्मांड के रहस्यों और उत्पत्ति के बारे में जाना। टेलीस्कोप के जरिया चंद्रमा की सतह को भी करीब से दिखाया गया। लोगों को जल संरक्षण, फैलने वाली बीमारियों, पॉलिथीन के नुकसान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सांसद राघव लखनपाल शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन आदि ने भी संचार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान रोहित जैन, अश्वनी जैन, मुमताज अहमद, डॉ. ताहिर सिद्दकी, राजेंद्र, विभोर, आदि रहे।