{"_id":"5ab54d724f1c1bc3758b716a","slug":"51521831282-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सपने जैसा नहीं बन सका देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सपने जैसा नहीं बन सका देश
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। युवा पंजाबी क्लब समेत अन्य समाजसेवी संगठनों ने भी बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार को लाजपत नगर में युवा पंजाबी क्लब की बैठक में पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी शहादत की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने अपने स्वार्थों के कारण भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की फांसी का विरोध नहीं किया जिसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। विशेष सलाहकार बालेन्द्र सिंह ने कहा कि अमर शहीदों ने जैसा भारत बनाने का सपना देखकर कुर्बानियां दी थीं वैसा देश आज तक नहीं बन सका। भ्रष्टाचार ने देश की जड़ें खोखली कर दी हैं। संचालन विकास अरोड़ा ने किया। बैठक में राजन छाबड़ा, गगन गिरधर, डा. गुरदीप सिंह सोढ़ी, संदीप धींगड़ा, अमन भसीन, अमित भारती, राजपाल नारंग, टिंकू चड्ढा, सुमित भारती आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय नागरिक परिषद की बैठक में पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह, सेठ कुलदीप कुमार, अध्यक्ष मुजम्मिल हसन, गुरजोत सिंह सेठी, विनय त्यागी, रिहान अहमद, आदिल सिद्दीकी, हम्माद उस्मानी व नीरज जैन ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमकर हमें आजादी दिलाई। उन्होंने शासन प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय पर्वों तथा देश के लिए बलिदान होने वाले महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि के कार्यक्रमों से उदासीनता व दूरी बनाए रखने पर रोष जताया है।