{"_id":"5aaab5314f1c1b3a058b56cf","slug":"51521136945-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में महिला ने किया हंगामा
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास भवन परिसर में एक विवाहिता ने महिला कर्मचारी पर उसके पति से विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। विवाहिता ने सीडीओ और डीपीआरओ से मामले की शिकायत की।
दिल्ली रोड स्थित विकास भवन के एक कार्यालय में महिला कर्मचारी एकाउंटेंट के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार को महिला कर्मचारी अपने कार्यालय में बैठी हुई काम कर रही थी। इसी दौरान शहर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता उसके कार्यालय में पहुंच गई और महिला कर्मचारी पर उसके पति से विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाहिता ने महिला कर्मचारी को पकड़कर विकास भवन के परिसर में ले आई। हंगामे के दौरान अन्य कर्मचारी भी अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। विवाहिता और महिला कर्मचारी के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि महिला कर्मचारी का निजी मामला है। इससे विभाग का कुछ लेना देना नहीं है।