{"_id":"5aa035574f1c1b5e6e8b90e9","slug":"51520448855-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान न करने पर नगर निगम की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान न करने पर नगर निगम की बिजली काटी
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम ने एक साल से बिजली के बिल का भुगतान न किए जाने पर नगर निगम की बिजली सप्लाई काट दी। नगर निगम पर लगभग साढ़े 6 लाख रुपये का बकाया बताया जा रहा है। जिससे नगर निगम में बिजली की सप्लाई ठप हो गई है।
बुधवार को विद्युत निगम की टीम नगर निगम पहुंची और अधिकारियों से बकाया भुगतान के संबंध में जानकारी की। बताया जा रहा है कि नगर निगम के अधिकारियों ने बजट न होने का बहाना बनाते हुए भुगतान किए जाने से इंकार कर दिया। जिस पर विद्युत निगम के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने दोपहर में ही नगर निगम की बिजली काट दी। बिजली कटते ही निगम के कार्यालयों में अंधेरा छा गया। निगम के कर्मचारी भी काम बंद कर अपने-अपने कार्यालयों से बाहर आ गए। मामले की जानकारी की तो पता चला कि सप्लाई काट दी गई है।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने एक साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। हर बार बजट न होने का बहाना बनाया जाता है। नगर निगम पर लगभग साढ़े छह लाख रुपये का बकाया हो चुका है। जिस कारण नगर निगम की बिजली काट दी गई है। इसके पहले गन्ना विभाग की भी बिजली काटी जा चुकी है। जबकि कई अन्य सरकारी कार्यालयों की बिजली भी काटी जा रही है।
विज्ञापन
----------
--। लेखाकार से बकाए की जानकारी की जाएगी
नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि वह दिन में कार्यालय में नहीं थे। इसलिए बिजली काटे जाने के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। इस मामले में वह अकाउंटेंट से जानकारी कराएंगे और बिजली के बिल का शीघ्र भुगतान कराएंगे।