फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Thu, 08 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में परचम संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में महिलाओं के अधिकारों और उनके प्रयोग को लेकर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद अधिकतर महिलाएं अब भी संवैधानिक अधिकारों से महरूम हैं।
गोष्ठी में नीना धींगड़ा ने कहा कि संविधान ने महिलाओं को पुरुषों के बराबरी का हक दिया है। मगर अफसोस इस बात का है कि संविधान लागू होने के सातवें दशक में भी महिलाएं अपने संवैधानिक हक के लिए जूझ रही हैं। डॉ. सपना ने कहा कि न्याय के लिए आज भी महिलाओं को भटकना पड़ता है। अजय कुंदन ने कहा कि लिंग भेद के कारण बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है जो महापाप है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के अब तक अटके रहने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

दलजीत सिंह कोचर ने महिलाओं के लिए संविधान में प्रदत्त कई महत्वपूर्ण अधिकारों की जानकारी दी। गोष्ठी की संयोजक डॉ. कुदसिया अंजुम ने कहा कि यदि महिलाओं को अपने अधिकार चाहिएं तो उन्हें शिक्षा को अपना हथियार बनाना होगा। कार्यक्रम में मनुषी, गीता, चंदा कोचर, अलीशा, आकांक्षा, जैनब, लाएबा, शमीम, वीपी पोपली, शहला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed