फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अखिल भारतीय किसान सभा ने एडीएम ई को ज्ञापन सौंपा

अखिल भारतीय किसान सभा ने एडीएम ई को ज्ञापन सौंपा

Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा ने एडीएम ई को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और न्यूनतम वेतन 18000 रुपये प्रति माह दिलाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीटू के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सौंपे ज्ञापन में वामपंथियों ने कहा कि एस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप किसानों को फसलों का मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारु बनाने और आवश्यक वस्तुओं का वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी गरीब किसानों और खेत मजदूरों के कर्ज माफ किए जाए। ज्ञापन में खेत मजदूरों के लिए व्याप्त कानून बनाने और न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक वेतन दिलाने, सभी को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने आदि मांग भी की गई। इस दौरान राव दाउद खां, सुरेंद्र कुमार, नवनीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुुलेमान, इमरान, सनोव्वर, इरफान, बिजेंद्र, इसरार, अहसान, मान सिंह, इकबाल, अशरफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed