फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुस्लिम महिलाएं पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ, तीन तलाक बिल का हर स्तर पर होगा विरोध: खुर्शीदा

मुस्लिम महिलाएं पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ, तीन तलाक बिल का हर स्तर पर होगा विरोध: खुर्शीदा

Thu, 18 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ, तीन तलाक बिल का हर स्तर पर होगा विरोध: खुर्शीदा
मुस्लिम महिलाएं पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ : खुर्शीदा
विज्ञापन

देवबंद। तीन तलाक समेत दूसरे धार्मिक मामलों में सरकार द्वारा किए जा रहे हस्तक्षेप को लेकर सांपला गांव में हुई बैठक में महिलाओं ने एकसुर में कहा कि वह हर सूरत में उलमा और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़ी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने तीन तलाक को लेकर जो बिल पेश किया है वह हर स्तर पर उसका विरोध करेंगी।

बृहस्पतिवार को मदरसा जामिया इल्हामिया मदरसा तुल बनात के बैनर तले आयोजित हुई बैठक में खुर्शीदा खातून ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं धार्मिक मामलों में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और शरीयत के साथ मजबूती के साथ खड़ी हुई हैं। शरीयत में किसी भी तरह की दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार हठधर्मी पर अड़ी रही तो मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतरकर उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर तीन साल की सजा वाला जो बिल लोकसभा में पेश किया है मुस्लिम महिलाएं उसे किसी कीमत पर नहीं मानेंगी। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर शरीयत, दीन, उलमा और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को दागदार नहीं होने देंगी। खुर्शीदा खातून ने कहा कि वे जगह जगह कैंप लगाकर महिलाओं को शरीयती कानून को लेकर जागरूक करेंगी और केंद्र सरकार के बिल का विरोध करने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 99 प्रतिशत महिला पर्सनल लॉ बॉर्डर के साथ हैं। आपा अहतेशाम ने दावत-ओ-तब्लीग, सफ्फाना ने नमाज, तबस्सुम शमशाद व मरहबा रिजवान ने पर्दे पर बयान किया। बैठक की शुरुआत हलीमा की तिलावत-ए-कलाम पाक व सबा सलीम की नात-ए-पाक से हुई। अध्यक्षता शहजादी व संचालन जैनब अर्शी ने किया। इस मौके पर रजिया खातून, सुफिया, इकरा, शबाना, रिहाना, मुशतरी, रेशमा, रानी, आयशा, हलीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed