फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पीजी और एलएलबी के 163 विद्यार्थियों को परीक्षा से रोका

पीजी और एलएलबी के 163 विद्यार्थियों को परीक्षा से रोका

Wed, 27 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
पीजी और एलएलबी के 163 विद्यार्थियों को परीक्षा से रोका
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज प्रशासन ने कम उपस्थिति की वजह से परीक्षाओं से बाहर किए गए 163 विद्यार्थियों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में विधि विभाग के साथ ही पीजी के विद्यार्थियों की संख्या 100 से अधिक है। कॉलेज की कार्रवाई से संबंधित विद्यार्थियों में हड़कंप मचा है, जो अब कॉलेज के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति कम से कम 75 फीसदी होना अनिवार्य है। कॉलेज ने करीब दो महीने पहले एलएलबी के 104 ऐसे विद्यार्थियों की सूची जारी की थी। इनकी उपस्थिति पूरी नहीं थी। कॉलेज ने इनको परीक्षाओं में शामिल न करने का निर्णय लिया था। ये विद्यार्थी तब से आंदोलन की राह पर हैं। विश्वविद्यालय ने भी उक्त विद्यार्थियों के संबंध में जांच शुरू की है। जांच कमेटी करीब 15 दिन पहले कॉलेज आकर लौटी थी। जांच के बाद विश्वविद्यालय का फैसला अभी तक नहीं आ सका है। इसी बीच कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को 163 विद्यार्थियों की एक ओर सूची जारी की है, जिनको परीक्षा से रोक दिया गया है। इनमें 116 विद्यार्थी एमए, एमएससी और एमकॉम के हैं, जबकि 47 विद्यार्थी लॉ विभाग के यानी एलएलबी के हैं। दूसरी सूची ने संबंधित विद्यार्थियों में हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन


इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को रोका
परीक्षा से रोके गए विद्यार्थियों में एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल हैं। इनके अलावा एलएलबी के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को रोका गया है। यानी अभी तक जितने भी विद्यार्थी रोके गए हैं वह एलएलबी और पीजी के हैं। चर्चा है कि अगली सूची बीएससी, बीकॉम, बीए या अन्य कक्षाओं की जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उपस्थिति के कारण पीजी और एलएलबी के 163 विद्यार्थी अगली परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। यह विश्वविद्यालय का नियम है, जिसमें कॉलेज अपने स्तर से कुछ नहीं कर सकता है। यदि संबंधित विद्यार्थियों को कोई आपत्ति है तो वह विश्वविद्यालय से संपर्क करें।
डॉ. एके जैन, कार्यवाहक प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed