फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूलों में गाया गया जिंगल बेल, केक काटकर मनाई खुशी

स्कूलों में गाया गया जिंगल बेल, केक काटकर मनाई खुशी

Sun, 24 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में गाया गया जिंगल बेल, केक काटकर मनाई खुशी
सहारनपुर। शिक्षण संस्थाओं में क्रिसमस के कार्यक्रमों की धूम रही। सेंटा क्लॉज की ड्रेस में स्कूल पहुंचे बच्चों ने मन को मोहा। अनेक स्कूलों में केक भी काटा गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार में टॉफियां और चॉकलेट्स वितरित कीं।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन सचिव रवि सिंघल, उपाध्यक्ष वाईके गुप्ता और प्रधानाचार्य अमित सेठी ने संयुक्त रूप से किया। मेले में खाने-पीने के अनेक स्टॉल लगे थे। बच्चों के मनोरंजन की भी सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने सभी को बधाई दी। डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर में प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस में स्कूल पहुंचे थे। यहां प्रधानाचार्य एके मोहन ने क्रिसमस का केक काटा। बच्चों को केक के साथ ही सेंटा क्लॉज ने टॉफियां और चॉकलेट दीं। प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर इति सैनी, पूजा त्यागी, साक्षी लांबा, अदिति कौशिक, मनु शर्मा, संदीप सिंह, अनुपमा शर्मा, गगन गुप्ता, सीमा भटनागर, केके गोयल, नैंसी आदि मौजूद रहीं। नेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्घाटन सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र और प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेंटा क्लॉज के रूप में सजकर पहुंचे बच्चों ने खूब धमाल मचाया। रजनी सचदेवा, मोनिका गाबा, सीमा, मनु, चांदनी, डिंपल, ज्योति, कीर्ति, कनिका, मोनिका, नेहा, प्रीति आदि मौजूद रहीं। जनता रोड स्थित एक्मे ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक स्कूलों के बच्चे पहुंचे। संचालन श्वेता दुग्गल ने किया। प्रधानाचार्य गरिमा ठक्कर ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर गिन्नी, इला, मीनू, दीप्ति, निधि, अमिता, सिया, मोनिका आदि मौजूद रहीं। लोटस वैली स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सीमा रूहेला और प्रबंधक प्रेमचंद रूहेला ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर राकेश रूहेला, अंशुमन, आरूषी, आन्या, सृष्टि आदि मौजूद रहीं। खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा बजाज और प्रबंधक जसबीर सिंह बजाज ने किया। सेंटा क्लॉज की ड्रेस में स्कूल पहुंचे नन्हे मुन्नो ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। लकी बजाज, सुमित मलिक आदि मौजूद रहे। मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में क्रिसमस पर्व मनाया गया। टीएसआई तेजप्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य फादर थारसिस ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर फादर एलबर्ट भी मौजूद रहे। मिनी लैंड स्कूल में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। प्रधानाचार्य ज्योति सहगल और आशु मल्होत्रा ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। पाइनवुड स्कूल और लिटिल एंजल्स स्कूल में भी क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed