{"_id":"5a3c017e4f1c1bcf6d8b5753","slug":"51513881982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने सरकारी आवास कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने सरकारी आवास कब्जा मुक्त कराया
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम ने सरकारी आवासों पर रिटायरमेंट के बाद भी कब्जा जमाए बैठे कर्मचारियों को बाहर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पहल बृहस्पतिवार को की गई। निगम अधिकारियों ने पिछले दस साल से अवैध रूप से सरकारी आवास में रह रहे रिटायर्ड कर्मचारी को बाहर किया।
टेक्स सुपरिंटेंडेंट वीरेंद्र कुमार खन्ना ने बताया कि नगर निगम के अनेक आवासों पर रिटायर्ड कर्मचारी वर्षों से कब्जा जमाए हुए हैं, जबकि मौजूदा कर्मचारी किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। उनके नेतृत्व में बृहस्पतिवार को रिटायर्ड कर्मचारी रमेश कुमार से छह कमरों का आवास खाली कराया गया। मकान से सामान निकलने की प्रक्रिया सुबह से शाम सात बजे तक चली। खन्ना ने बताया कि अब यह अभियान अंमित मकान खाली होने तक चलेगा। अच्छा होगा कि अवैध रूप से रह रहे रिटायर्ड कर्मचारी अपने आप ही आवासों को खाली कर दें इससे उन्हें परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी।